मछली व जाल चोरी में रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम पौसा में बेतवा नदी के टापू से तीन क्विंटल मछली एवं जाल चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मध्य प्रदेश के भोपाल एवं हाल राजघाट बांध फील्ड हॉस्टल निवासी कमल किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मार्च को दिन में साढ़े बारह बजे बंदरगुढ़ा गांव के निवासी नरेश यादव, छत्रपाल यादव, रतीभान यादव एवं मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला के ग्राम तोड़ा निवासी इंदू राजा, धर्मेंद्र राजा, नाती राजा, बब्बू राजा ने एक साथ मिलकर ग्राम पौसा स्थित बेतवा नदी के टापू से उसकी तीन क्विंटल मछलियां एवं जाल चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।