फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों के हाथ में थमा दी गई झाड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों के हाथ में थमा दी झाड़ू
विज्ञापन

लिया जा रहा सफाई कराने का काम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर /मदनपुर (सौंरई)। ब्लॉक महरौनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखौरा स्कूल में बच्चों से परिसर में गोबर से लिपाई कराने का मामला थमा भी नहीं था कि अब ब्लॉक मड़ावरा के प्राथमिक विद्यालय सौरई क्रमांक दो में नन्हीं छात्राओं के हाथों में झाड़ू थमाने का मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। इसका वीडियो वायरल होने से विभाग में खलबली मच गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की सफाई के जिम्मेवारी सफाई कर्मियों को दी गई है। इसके बाद भी तमाम स्कूलों में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। जिस वजह से कई स्कूलों में बच्चे झाड़ू करते नजर आ रहे हैं। इससे शासन की विभागीय की मंशा पर पानी फिर रहा है। बीते दिनों ब्लॉक महरौनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखौरा में बच्चों से परिसर में गोबर से लिपाई कराने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके दो दिन बाद ब्लाक मड़ावरा के प्राथमिक विद्यालय सौरई क्रमांक दो में बच्चों से झाड़ू लगवाने की फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। इससे प्रतीत होता है कि ऐसे स्कूलों में पठन-पाठन की स्थिति ठीक नहीं है। स्कूल के अध्यापक बाहरी वातावरण तैयार कर विभागीय अफसरों का ध्यान भटकाने की कोशिश में लगे हैं। शुक्रवार की दोपहर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सौरई क्रमांक दो में कुछ ऐसा ही नजारा रहा। यहां स्कूली बच्चों से झाड़ू-पोंछा कार्य लिया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों से स्कूल में आए दिन झाड़ू लगवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आता सफाई कर्मी
सफाई कर्मी द्वारा विद्यालय में सफाई नहीं करने से कई बार उन्हें खुद भी सफाई करनी पड़ती है। कभी-कभार बच्चे इसमें सहयोग कर देते हैं। उन्हें इसके लिए बाध्य नहीं किया जाता है।
वैशाखी जैन, इंचार्ज प्रधानाध्यापक

तैनात नहीं है सफाई कर्मी
फिलहाल गांव में सफाई कर्मी की तैनात नहीं है। बीते दो दिन पहले सफाई कर्मियों की टीम आई थी और उन्होंने हर जगह सफाई की थी।
चंद्रकुमारी राजे, ग्राम प्रधान सौंरई

दोषी पाए गए तो होगी कार्रवाई
विद्यालय में मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की जाएगी। यदि इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
रामगोपाल वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें