फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागौन की अवैध लकड़ी से भरा पकड़ा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
सागौन की अवैध लकड़ी से भरा पकड़ा ट्रक
विज्ञापन

इससे पहले मुहल्ला गोविंदनगर में भी पकड़ी गई थी लकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। वन विभाग के कर्मचारियों ने गौना रेंज अंतर्गत ग्राम पटउवा में सागौन की अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा है। जिसे विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। इससे पहले सागौन की लकड़ी मुहल्ला गोविंदनगर में पकड़ी गई थी।
बीती रात डीएफओ गोविंद शरण को अवैध सागौन की लकड़ी ट्रक से ले जाने की सूचना मिली। जिस पर उन्होंने ललितपुर रेंजर गणेश प्रसाद शुक्ला सहित उड़ाका दल को उसे पकड़ने के लिए भेजा। पहले वन कर्मी जाखलौन पहुंचे लेकिन यहां पता कि ट्रक यहां से निकल चुका है। इस पर वन कर्मियों ने बंट के रास्ते पाली की ओर रुख किया। यहां से भी ट्रक निकल चुका था, लेकिन उसे ग्राम पटउवा में पकड़ लिया। ट्रक में सागौन की लकड़ी के टुकड़े लदे थे। जिस पर ड्राइवर से निकासी प्रपत्र मांगे तो वह दिखा नहीं सका। इसके बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया। इससे पहले मुहल्ला गोविंद नगर में भी सागौन की लकड़ी के कई टुकड़े एक घर से बरामद हुए थे। यही नहीं, तालबेहट रेंज अंतर्गत कड़ेसराकलां में खैर की बड़े पैमाने पर लकड़ी बरामद हुई थी। उधर, रेंजर गणेश प्रसाद शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया सागौन की लकड़ी सेंचुरी वन क्षेत्र और कुचदों की होने की बात सामने आ रही है। लकड़ी को जब्त कर लिया गया है लेकिन ट्रक को सीज करने की बात पर गोलमोल जवाब देते नजर आए।
विज्ञापन


लकड़ी कारोबारी बने हुए सक्रिय
वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की सक्रिय होते ही अवैध कटान के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। इससे रेंज में गश्त कर रहे विभागीय कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। या तो स्थानीय कर्मचारियों को अवैध कटान की जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर उससे अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


चालान में भी हो रहा खेल
उड़ाका दल और अधिकारी अवैध लकड़ी के मामलों को पकड़ रहे हैं, लेकिन जब ऐसे मामले में शमन शुल्क वसूलने की बारी आती है तो इसमें अक्सर मामूली शुल्क लेकर खेल कर लिया जाता है। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें