फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप: ठेकेदार हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्याकांड के आठ दिन बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत बड़ापुरा मुहल्ला निवासी ठेेकेदार अनूप सहाय की दो फरवरी की रात गोली मारकर हत्या करने के आठ दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हत्यारों के करीब पुलिस नही पहुंचने पर व्यापारियों में आक्रोश पनपने लगा है। शनिवार को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटील को ज्ञापन देकर हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
गौरतलब है कि मुहल्ला बड़ापुरा में रहने वाला अनूप सहाय ठेकेदार जब दो फरवरी की देर रात घर पर थे। तभी तीन बाइक सवार हत्यारों ने अनूप की डोरबेल बजाकर उसे बाहर बुलाया। अनूप सहाय के दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने पहचान पुख्ता कर उनके ऊपर फायर झोंक दिए। शरीर में चार गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात हत्या रोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने चार टीमों का गठन कर छानबीन शुरू कर थी। ठेेकेदार की हत्या को आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। सूत्रों की माने तो पुलिस को अभी भी कोई अहम सुराग हांथ नही लग सके हैं। पुलिस टीमों को घटना स्थल से कोई महत्वपूर्ण सुुराग न मिल पाने के कारण पुलिस मृतक के करीबियों व उसके कारोवार एवं उसकी दैनिक क्रिया से जुड़े हर एक पहलू को खंगाल कर कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। पुलिस की जांच में ठेकेदार के घर गए दोनो हत्या रोपियों ने गोलियां मार कर हत्या की थी। अभी भी पुलिस अनूप सहाय के हत्या पर छाये काले बादलों को हटाने में जुटी हुए है।
विज्ञापन

-
यह टीमें तलाश रही हत्यारोपियों को
ठेकेदार की हत्या के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश राम के नेतृत्व में एक टीम, एसएसआई निगवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दूसरी टीम, बार थानाध्यक्ष रामसहाय और स्वाट टीम के नेतृत्व में तीसरी टीम और चौथी टीम में क्रांइम ब्रांच को शामिल किया है। इसके बाद भी अभी तक हत्याकांड की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। इन हालातों में नगर के लोगों को फिरौती भरे पत्रों के मिलने से नगर में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

-

व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
ठेकेदार की हत्या के बाद एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी न पकड़े नगर की जनता में भी आक्रोष व्याप्त है। व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने इस हत्याकाण्ड के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जनता को भय मुक्त माहौल दिलाए जाने की मांग करते हुए बताया कि ठेकेदार की हत्या के बाद से व्यापारियों में भय वना हुआ है जिसके चलते वह देर रात्रि तक खोली जाने वाली दुकानों को भी जल्दी बंद कर देते है। इन हालातों में हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जनता में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्ववास कायम करने की मांग की है। इस दौरान संयोजक सुमित अग्रवाल, करीम पप्पू राईन, मानवेन्द्र, प्रेमनारायण नामदेव, दीपक जैन, चरन सिंह, अमित कुमार, सचिन नामदेव, मुकेश सोनी, निराला त्यागी, अरविंद सिंह, रानू साहू, इमदाद खान, विजेन्दर राजा, योगेन्द्र, शैलेन्द्र सिन्हा, मु.अमजद, मु.शहीद, मु.इब्राहिम, इमरान, सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें