फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ावरा ब्लाक के दो वरिष्ठ सहायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वरिष्ठ सहायक निलंबित
विज्ञापन

ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा के सेेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी गुलझारी निरंजन को अंतिम वेतन प्रमाण पत्र प्राप्त कराए बगैर मनमाने ढंग से वेतन आहरण/वेतनवृद्धि का लाभ प्रदान कराना महंगा पड़ गया। जिला विकास अधिकारी ने मामला संज्ञान में आने पर ब्लाक मड़ावरा और महरौनी के दो वरिष्ठ सहायकों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मड़ावरा ब्लाक के वरिष्ठ सहायक शरद प्रकाश चौबे को वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है। उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। सेेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी गुलझारी निरंजन के वेतन आहरण में बरती गई वित्तीय अनियमितताओं की जांच प्रशासनिक अधिकारी संजय तिवारी को सौंप दी गई है। इसी मामले में महरौनी ब्लॉक के वरिष्ठ सहायक राजाराम भी निलंबित किए गए हैं। उन पर आरोप है कि सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी गुलझारी निरंजन को उनके कार्यकाल में वर्ष 2015 व 2016 में दो माह एक दिन का वेतन नहीं दिया गया। इसे संज्ञान में लिए बिना ही उन्हें वेतनवृद्धि का लाभ दे दिया गया। इस मामले में वरिष्ठ सहायक राजाराम से स्पष्टीकरण तलब किया गया। जिला विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल ने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह वरिष्ठ सहायक के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर अनुमोदन के लिए उनके समक्ष प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें