फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: खेत पर गयी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर गई महिला की मौत
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जमीन पर किसी अन्य को पट्टा दिए जाने से पीड़ित थी क्षुब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम पहाड़ी कला में खेत पर गई महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना देने के 10 घंटे बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंचने पर महिला का शव खेत पर ही पड़ा रहा। परिजनों ने बताया कि राजस्व कर्मियों ने महिला की ढाई एकड़ जमीन की गलत पैमाइश कर महिला की जमीन पर गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम पट्टा आवंटित कर दिया था। परिजनों ने महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पहाड़ी कला निवासी खोजम पुत्र लक्ष्मण सिंह ने बताया कि स्थानीय राजस्व लेखपाल और कानूनगो ने पैसा लेकर उसके खेत में अन्य काश्तकार को पट्टा आवंटित कर कब्जा करवा दिया, जबकि वर्षों से उस डूबक्षेत्र में केनाल का पट्टाधारक काश्तकार है। पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि उसने कानूनगो को अपने केनाल पट्टे के दस्तावेज भी दिखाए, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई और उसके खेत में दूसरे को जबरन कब्जा दिला दिया गया। अपने परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन खेती की जमीन हाथ से निकल जाने पर पीड़ित किसान की मां राधारानी पत्नी लक्ष्मणसिंह मंगलवार शाम खेत देखने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन देर रात घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा जब महिला की तलाश की गई तो गांव से लगभग एक किमी दूर महुआ हार में उसका शव खेत मे पड़ा मिला। मृतका के पुत्रों का आरोप है कि खेत की गलत नपाई और कब्जा कराये जाने का विरोध करने पर उसकी मां की हत्या कर दी गई है। मृतका के पुत्र ने बताया कि मंगलवार को आरोपी पट्टेधारक कब्जे वाली जमीन पर पत्थर लगा रहा था। राधारानी को सूचना मिलने पर जब वह विरोध करने पहुंची तो आरोपी ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि गलत पैमाइश किए जाने की शिकायत उसने तहसील दिवस में भी की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें