फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच: महरौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाट-माप की टीम ने किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण
विज्ञापन

महरौनी। क्षेत्र से तमाम आ रही घट तौली की शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को एसडीएम महरौनी व तहसीलदार महरौनी के नेतृत्व में नगर के समस्त पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें लगभग सभी पंपों पर बढ़ते तापमान के कारण माप से भी अधिक तेल निकलता पाया गया। अन्य व्यवस्थाओं पर भी अधिकारियों ने संतुष्टी जाहिर की।

बताते चले कि मंगलवार दोपहर जिला बाट माप अधिकारी एसपी शुक्ला व सहयोगी उमेश शर्मा सहित उपजिलाधिकारी महरौनी धीरेंद्र प्रताप सिंह व तहसीलदार महरौनी गुलाब सिंह के नेतृत्व में नगर के समस्त पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने पहुंचे। इसमें निरीक्षण के दौरान सर्व प्रथम श्रीवास्तव इंडियन आयल टीकमगमढ़ रोड पहुंचे जहां पर सेल्समेन से एक पांच लीटर के माप मात्र में ओरल व मशीन में फीड़ कराके पेट्रोल व डीजल निकलवाया गया। जो कि मीटर रीडिंग और माप के अनुसार सही पाया गया तो वही डीजल तापमान बडे़ होने के चलते 5-10 एमएल ज्यादा ही निकला।
विज्ञापन


जिसपर अधिकारियों ने संतुष्टी जाहिर की। इसके बाद आगे इसी रोड पर स्थित अंबे पेट्रोल पंप को चैक किया तो पाया कि वहां भी सब कुछ सही था। साथ ही एसडीएम महरौनी ने पेट्रोल पंप पर आने जाने बाले राहगीरों को प्रसाधन की सुविधा के मद्देनजर बाथरूम व शौचालय व पेयजल व्यवस्था को चैक किया। तो कुछ सही पाया गया। इसके उपरांत टीकमगढ़ रोड पर नगर के आखिरी छोर पर स्थित विद्यासागर फीलिग स्टेशन भारत पेट्रोल पंप को चेक किया तो वहा भी पेट्रोल माप व मीटर रीडिंग के अनुसार सही एवं डीजल अन्य जगहों से कुछ ज्यादा ही नोजल से निकलता पाया। जिस पर बाट माप अधिकारी ने फीस जमाकर नोजल की माप सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तो वही आमजन को पानी पीने के लिये फ्रिजर शौचालय बाथरूम के साथ-साथ वाहनों में हवा की आवश्यकता को पूरा करने के लिये हवा पंप व जानवरों के लिए हौज को देखकर पेट्रोल पंप संचालक द्वारा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर धन्यवाद किया। चेकिंग टीम ने नगर के टीकमगढ़ रोड मड़ावरा रोड ललितपुर रोड आदि समस्त पेट्रोल पंपों को चेक किया। सभी पम्पो पर माप सही पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें