अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल
ललितपुर। थाना कोतवाली के रौंड़ा गांव में हाइवे पर दो बाइक सवार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।
थाना जाखलौन के नुनावली गांव निवासी नत्थू पुत्र चुक्खे एवं हरकिशन पुत्र धनसिंह अहिरवार रविवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे ग्राम रौंड़ा जा रहे थे। वह हाइवे पर रौंड़ा गांव की ओर मुड़ ही रहे थे कि इसी दौरान दूसरी ओर से तेज रफ्तार आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।