फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोला छाप चिकित्सक पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई

ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोलाछापों पर कार्रवाई के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शनिवार को शहर कोतवाली अंतर्गत पुरानी तहसील के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पीछे एक झोलाछाप निगम आनंद विश्वास के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिले में झोलाछापों की बढ़ती सक्रियता के मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में नोडल अधिकारी डा. राजेश भारती ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिले में चल रहे फर्जी क्लीनिकों पर छापेमारी करना प्रारंभ कर दिया है। जिले में झोलाछाप चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले लोगों से सस्ते इलाज के नाम पर मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके साथ ही फर्जी कंपनियों की दवाएं देकर मोटी रकम ले रहे हैं। कई मरीजों की उपचार के दौरान हालत खराब होने पर मरीज की मौत हो जाती है। लेकिन यह कमाई के चक्कर में उपचार करने के लिए मना नहीं करते हैं। इनके द्वारा कई मरीजों को इंजेक्शन लगाने के बाद पक जाते हैं। जिसके उपचार के लिए मरीजों को अन्य अस्पतालों की ओर मुख करना पड़ता है। जिसको ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी व सीएमओ ने कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए है। जिस पर झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने शहर क्षेत्र में पुरानी तहसील के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे चांदसी अस्पताल पर छापेमारी की। जिसमें चिकित्सक से क्लीनिक का पंजीयन व संबंधित डिग्री की मांग की। जिस पर झोलाछाप चिकित्सक दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसको लेकर झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस को तहरीर सौपी। जिसको लेकर झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान टीम के वरिष्ठ लिपित एनडी गुप्ता व कमल किशोर, मानसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें