फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित के साथ मारपीट के मामले में 2

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित से मारपीट में 28 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

ग्राम सतरवांस में आपत्ति जनक मैसिंज को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद
ललितपुर।
कोतवाली के ग्राम सतरवांस में दलित द्वारा आपत्तिजनक मेसेज सोशल मीडिया पर डालने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 28 आरोपियों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम सतरवांस निवासी बलवीर पुत्र लटोरे अहिरवार ने बताया कि विगत 15 अप्रैल की सुबह वह अपने घर पर था। तभी गांव के ही कल्लू राजा पुत्र संतोष सिंह ने उसे फोन कर अपने घर बुला लिया। जब वह उसके घर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद विक्रम राजा, लाखन सिंह, रोहित सिंह, शिशुपाल सिंह, तूफान सिंह, धमेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, जितेंद्र तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, राहुल, सूर्यप्रताप, राघवेंद्र, आनंद, रॉकीराजा, विकास पारासर उसे पकड़ कर कल्लू राजा के घर खींच कर ले गए और दरवाजा बंद कर बंधक बना लिया। उक्त आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर सोशल मीडिया पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर गालीगलौज की और लात-घूसों से उसकी बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसको अचेत अवस्था में होता देख उसके फेंक कर चले गए। कुछ देर बाद होश में आने के बाद जब वह उसके घर से निकल कर घर जाने लगा, तभी जम्बू, जागेश्वर, सुशील नामदेव, मनमोहन, रविंद्र राजा, नकुल, मुन्नी, देशराज, कस्सी प्रीतम, अवध पटेल व कुलदीप ने देख लिया और उसके पीछे लाठी-डंडो से लैस होकर मारने के लिए दौड़े। पीड़ित युवक हमलावरों से बचने के लिए अपने घर में घुस गया, पीछा कर हमलावर उसके घर का दरबाजा तोड़कर अंदर घुस गए और पीड़ित वलवीर को खींच कर बाहर ले आए और एक बार फिर उसके साथ मारपीट करने लगे। चीखपुकार सुन बचाने आए घनश्याम, राघवेन्द्र, नरेंद्र, रामाधर, शिवचरन व सेवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना मिलते ही सदर एसडीएम व सदर क्षेत्राधिकारी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों पर काबू पाया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद से दलित समुदाय में भय का माहौल बना हुआ है। कुछ लोग डर के कारण गांव में नहीं आ पा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें