महरौनी पेज क्राइम
चार माह से लापता युवक वापस लौटा
कैलगुआ(ललितपुर)। थाना बानपुर अन्तर्गत ग्राम कैलगुवा निवासी एक युवक विगत चार माह पहले काम की तलाश में घर से बाहर मजदूरी करने गया था । इसका घर से जाने के बाद कोई पता नहीं चल रहा था कि कहां है। तीन सितंबर को अचानक झांसी रेलेवे स्टेशन पर ग्राम के कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ गई। इसकी खबर तत्काल परिजनों को दी और घर वापस ले आए ।
जानकारी के अनुसार बार ब्लाक के ग्राम कैलगुआ निवासी कल्लू उर्फ जालम काम की तलाश में गांव के ही एक युवक के साथ घर से बाहर निकला की घर गुजारा चल सके कल्लू की माली हालात काफी दयनीय है ।लेकिन चार माह गुजरने पर किसी भी प्रकार का कोई न तो फोन आया न कभी लौट कर आया और न ही कोई बात हुई ।जिससे परिजन काफी चिंतित हो गए और जिसकी सूचना चौकी कैलगुआ को दी थी ।काफी खोजबीन करने के बाद जब कल्लू का कही पता नही चला तो हताश होकर रह गए ।
----------------------
मूक बधिर लड़की से किया रेप
ड़ोगराखुदॅ ( ललितपुर)। थाना नाराहट अन्तर्गत एक गांव में गांव के ही एक युवक ने मूक-बधिर लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। लड़की के चाचा ने नाराहट पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर रेप करने का आरोप लगाया। प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी भतीजी मूक बधिर हैं जो गुरूवार को दोपहर करीब बारह बजे अपनी के साथ खेत पर गई। घर आते समय गांव का ही एक व्यक्ति जो पहले से ही घात लगाए हुए बैठा था। जैसे ही लड़की पास आते देखा उसने लड़की का हाथ पकड़कर मक्का के खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया। लड़की की चाची ने लड़की को घर पर न पाकर खोजबीन शुरू की। इस दौरान खेत पर देखा तो उसकी भतीजी खेत में पड़ी हुई थी। पीड़िता के परिजनों को आता देख मौका पाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद लड़की ने इशारों से सारी घटना से परिजनों को अवगत करवाया। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में नाराहट सीओ देवानंद का कहना है कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।