फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य: बुंदेलखंड का पहला जनपद ललितपुर, जहां घर बैठे बन सकेगें ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे बन सकेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन

ललितपुर।
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को अब आरटीओ कार्यालय में ज्यादा समय खराब करने की जरूरत नही पडे़गी और ना ही एजेंटों के भरोसे रहना पड़ेगा। अब केवल आवेदकों को अपनी फोटो और हस्ताक्षर देनें और फिर सिर्फ एग्जाम देने के लिए कार्यालय जाना होगा, बाकी काम विभाग का सारथी सॉफ्टवेयर करेगा। प्रदेश में कुछ ही जनपदों में यह सुविधा लागू हैं, ललितपुर बुंदेलखंड का पहना जनपद होगा, जहां यह ऑनलाइन सुविधा लागू की जा रही है। यह सुविधा 19 फरवरी से लागूू होगी।
परिवहन विभाग को पूरी तरह से ऑनलाइन करके अन्य सरकारी विभागों की तरह केंद्र से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जनवरी 2018 से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए उत्तर प्रदेश सारथी-04 योजना शुरू कर दी गई है। इस योजना को प्रदेश के लगभग एक दर्जन जनपदों में लागू कर दिया गया है। आने वाली 19 फरवरी से स्थानीय एआरटीओ कार्यालय में भी इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का जनपद ललितपुर पहला जनपद हैं, जहां पर यह योजना लागू की जा रही है। एआरटीओ प्रवर्तन व प्रशासन सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक परिवहन कार्यालयों में सारथी-2 से काम चल रहा था। इस पर कार्य रोके जाने और सारथी-4 के क्रियान्वयन का कार्य का संचालन कराने के लिए मुख्य डाटाबेस में पोर्ट किए जाने की कार्यवाही एनआईसी दिल्ली में शुरू दी गई है। विगत 13 फरवरी से कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के सभी काम बंद चल रहे हैं। 19 फरवरी तक डाटा अपलोडिंग का काम पूरा करके इसको लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद आवेदक घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेगें। आवेदन के साथ ही आवश्यक कागजात व साक्ष्य स्कैन करके सबमिट करना होगा और ऑनलाइन ही फीस जमा की जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक को एग्जाम देने के लिए कार्यालय उपस्थित होना होगा और यदि वह पास हो जाता है तो फिर उसको अपनी फोटो व हस्ताक्षर देने होंगे। बाकी संपूर्ण कार्रवाई पोर्टल पर ऑनलाइन की जाएगी और लाइसेंस डांक से आवेदक के पते पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


लोगों को मिलेगी राहत, दलाली होगी बंद
घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन होने की इस सुविधा से ग्रामीण व जिला मुख्यलाय से दूर रहने वाले लोगों को कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। इसके साथ ही ऐसा होने से दलाली देने के लिए लोगों को जेब भी ढीली नहीं करनी होगी। पोर्टल पर लाइसेंस की वहीं फीस अदा करनी होगी, जो शासन से निर्धारित है।
विज्ञापन

-------------
इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sarathi.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सारथी (लाइसेंस) सेवा अनुभाग में नए लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
- एक नया पृष्ठ आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा, न्यूलर्निंग लाइसेंस के निकट मंडल पर क्लिक करें।
- आवेदन विवरण पर क्लिक करें।
- अब एक फॉर्म आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा, बस उस फॉर्म को भरें, अर्थात आवेदक का विवरण, मोबाइल नंबर, पता विवरण, वाहन की श्रेणी, दस्तावेज और जमा करें पर क्लिक करें।
- उसके बाद वेबसाइट पर आवेदन संख्या उत्पन्न करेगी। भविष्य के लिए यह संख्या सहेंजे और नैक्स्ट स्टेप पर क्लिक करें।
- भुगताना पृष्ठ दिखाई देगा, भुगतान पूरा करने के बाद आपना आवेदन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें