दो बदमाशों ने एटीएम पर आए एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर 27000 रुपये निकाल लिए। मोबाइल से मेसेज आने पर कार्ड धारक को ठगी की जानकारी हुई। वह भाग एटीएम पर पहुंचा, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम कंधारी खुर्द निवासी रामराजा पुत्र शिवराज बुंदेला के पास एसबीआई का एटीएम कार्ड है। गुरुवार को वह तालबेहट आया था। सुबह उन्हें कुछ पैसों की आवश्यकता हुई। जिस पर वह बस स्टैंड के पास पीएनबी के एटीएम में गया और वहां से दस हजार रुपये निकालने के लिए एटीएम का प्रयोग किया। परंतु उनके पैसे नहीं निकलें। उस समय दोनों शातिर दिमाग बदमाश मौके पर थे। उन्होंने बड़ी चालाकी से एटीएम से पैसा निकालने की बात कहते हुए रामराजा से एटीएम ले लिया और पैसा न निकले की बात कहते हुए उसे दूसरा एटीएम दे दिया। इसके बाद उन्होंने रामराजा के एटीएम से 27000 रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद रामराजा के फोन पर खाते से 27000 रुपये निकल जाने का संदेश आया। जिसके बाद वह एटीएम पहुंचा, परन्तु तब तक वह दोनों भाग चुके थे। इसके बाद पीडित तत्काल सीधा कोतवाली तालबेहट गया। जिस पर पुलिस ने उससे शिकायती पत्र ले लिया।
क्या फायदा चेतक और डायल 100 का
तालबेहट (ललितपुर) । एक ओर सरकार जहां साइबर क्राइम सहित अन्य अपराधों को रोकने के लिए चेतक और डायल 100 चला रही है। वहीं, सूचना के बाद पुलिस मौके पर जाना उचित नहीं समझा रही है। पीड़ित का आरोप है कि तत्काल पुलिस इस मामले में रुचि लेती तो शायद अपराधी पकड़े जा सकते थे।