फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज के रुपए हड़पकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज के पैसे हड़पने पर मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा में बीज के लिए लाए रुपये हड़पकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम मिर्चवारा निवासी हेमंत बाजपेयी ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तालाबपुरा निवासी महेश झा समेत दो लोग कीटनाशक दवाइयां व बीज बेचने आए थे, इसी दौरान उसकी उनसे पहचान हो गई। उन्होंने इस काम में उसे भी हिस्सेदार बना लिया और उन्होंने दवाइयों की फर्म का पंजीकरण कराया। इसमें लाभ हुआ तो उसने 21 फरवरी 2014 को महेश झा व उमेश शर्मा ने दवाइयों का काम शुरु कर दिया। ग्राम मिर्चवारा, महरौनी व ललितपुर में फर्म शुरु कर दी। वर्ष 2017-18 में दवाइयां व बीज की शिकायत मिली। 30 सितंबर 2018 को उसने एवं हिंदूपत ने रुपयों की मांग की तो रुपये देने का आश्वासन दिया। जब वह रुपए लेने गया तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उसे तीन लाख 51 हजार 500 रुपये चाहिए थे, जो उक्त लोगों ने हड़प लिए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें