फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित के साथ घर में घुसकर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

पीड़ित ने एसपी से की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बांसी चौकी अंतर्गत ग्राम अड़वाहा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर उसका मकान को अवैध बताते हुए उसके घर में घुस आए और मकान गिराने का प्रयास किया। साथ ही उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट करने व दलित उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम अड़वाहा निवासी मनीराम पुत्र राजधर सहरिया ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया कि उसने गांव में ही एक मकान छह दिसंबर 2006 को क्रय किया था। लेकिन गांव के ही कुछ लोग गत रोज 12 सितंबर को करीब चार बजे शाम को उसके घर एक लेखपाल को लेकर आए और गाली गलौज करते हुए उसके मकान के कागजात मांगे। जिसकी छाया प्रति दिखाने पर लेखपाल ने वह फाड़ दी और मकान को गिरवाने की धमकी देने लगे व जान से मारने को आमादा हो गए। वह किसी प्रकार जान बचाकर घर के अंदर घुस गया, तो उक्त लोगों ने घर के अंदर घुसकर मारपीट कर दी। जब उसकी पत्नी व बच्चे आए तो लेखपाल द्वारा उसकी पत्नी व बेटियों के साथ भी अभद्रता कर दी और रिपोर्ट लिखाने पर जान से खत्म करने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें