अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत कस्बा में जिला सहकारी बैंक का ताला तोड़कर चोरी करने के प्रयास के मामले में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर महरौनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महरौनी स्थित जिला सहकारी बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक बंद होने पर बैंक के चैनल का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। अगले दिन सुबह देखने पर घटना की जानकारी हुई। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।