फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार की शाम ग्राम कुआंतला में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के बारह लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुआंतला में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष के रामकिशोर पुत्र छक्कीलाल अपने परिवार सहित पट्टे की भूमि पर रहते हैं। जबकि, दूसरे पक्ष के दिनेश पुत्र सरमन मंगलवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे अपने परिवारजनों के साथ मिलकर जमीन पर टपरा डाल रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में जमीन को लेकर कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग व महिलाएं एक- दूसरे को गाली-गलौज करने लगे। विवाद न थमने पर दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर लाठी- डंडों से मारपीट कर दी। इससे दोनों पक्षों के आधा- आधा दर्जन व्यक्ति व महिलाएं घायल हो गई।
इनमें एक पक्ष के रामकिशोर, विनोद व गुलाब पुत्रगण छक्कीलाल व धनकुवंर पत्नी रामकिशोर, जयंती पत्नी महेश और राधा पत्नी चुख्खो घायल हुईं। दूसरे पक्ष के दिनेश, रामकुमार, सुनील, अनील, राममिलन पुत्रगण सरमन और बच्चू पुत्र गनू आदि घायल हो गए। दोनों पक्षों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। गंभीर घायल मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें