महिला से मारपीट कर दी धमकी
ललितपुर। बार थानांतर्गत गदयाना गांव निवासी महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। गदयाना गांव निवासी फूलाबाई पत्नी अशोक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अक्तूबर की सुबह वह गांव में थी। इसी दौरान गांव निवासी अशोक पुत्र रामकिशन व अपने पिता रामकिशन पुत्र मोतीलाल के साथ आ गया और गालीगलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी मारपीट करने लगे, चीखपुकार सुन आस पास से लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मूर्ति तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज
ललितपुर। बार थानांतर्गत कस्बा क्षेत्र में विराजित भगवान की मूर्ति खंडित करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बा निवासी हरपाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर को जब कस्बें में स्थित एक चबूतरे पर विराजित डालिया बाबा की मूर्ति खंडित करने की सूचना मिलते की श्रृद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हाकिम सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कर कस्बा निवासी जितेंद्र पुत्र छलुआ के खिलाफ सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया है।