फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी में बंद कर युवक को पीटा
विज्ञापन

ललितपुर।
कोतवाली में फरियादियों के साथ मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले हुई घटना को अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि नेहरू नगर क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने चौकी के अंदर बंद करके पीट दिया। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी रामकिशन पुत्र बाबूलाल रायकवार का विवाह पांच साल पहले झांसी में हुआ था। इसके बाद से पीड़ित का पत्नी से विवाद चल रहा है। इस संबंध में पत्नी ने पति और परिवारीजनों पर अदालत में मुकदमा भी दर्ज करवाया है। रामकिशन ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि पांच जुलाई की रात आठ बजे उसकी पत्नी और परिजन चार पहिया वाहन से मेरे घर आए और मारपीट करने लगे। इसके अलावा उन्होंने पचास हजार रुपये की मांग की, न देने पर आरोपियों ने चौकी इंचार्ज को झूठा प्रार्थनापत्र दे दिया। इसके बाद रात ग्यारह बजे दो पुलिसकर्मी रामकिशन के घर पर आए और कहने लगे कि साहब बुला रहे हैं। जब मैं चौकी पहुंचा तो चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों ने उसके साथ डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसके अलावा पुलिस ने शांति भंग की धारा में उसका चालान कर दिया। इस पिटाई से उसके पीछे पीठ के नीचे के हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। इस अमानवीय पिटाई से आई चोटों को न तो वह दिखा पा रहा है और न ही बैठ पा रहा है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर डॉक्टरी करवाने और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें