फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: बबूल का पेड़ ले जा रहे किसान को पकड़ने पर डायल 100 की टीम निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
डायल 100 की टीम निलंबित
विज्ञापन

बबूल का पेड़ ले जा रहे किसान को पकड़ा पड़ा महंगा
ललितपुर।
डायल 100 पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को बार थानाक्षेत्र के खजरा गांव में बबूल का पेड़ काटकर ले जा रहे किसान को बिना सूचना के पकड़कर थाने लाने के मामले में डायल 100 की टीम में शामिल सिपाही और चालक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

डायल 100 टीम की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसके लिए एसपी ने सभी टीमों को ठीक से नियमानुसार कार्य करने की चेतावनी जारी की। इसके बाद भी सुधान न होता देख निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी क्रम में एसपी को जानकारी मिली कि बार थानाक्षेत्र के खजरा गांव निवासी किसान जानकी पुत्र धरम बबूल के पेड़ को काटकर ले जा रहा था। इसी दौरान डायल 100 की टीम ने बिना सूचना के किसान को पकड़कर थाने में बैठा दिया। जानकारी मिलते ही तत्काल एसपी डा. ओपी सिंह ने टीम में शामिल सिपाही संजीव कुमार और चालक श्यामबाबू को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। सुधान न होने पर अब निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें