नवविवाहिता की आग से झुलसकर मौत
दो माह पूर्व ही हुआ था विवाह
मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज
मडावरा। थाना मड़ावरा अंतर्गत धवा गांव में एक नवविवाहिता युवती ने सुबह के समय मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतका के भाई की तहरीर पर थाना मड़ावरा पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
शुक्रवार की सुबह मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम धवा गांव में सोमवती(18वर्ष) पत्नी अमरेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से दर्दनांक मौत हो गई। मृतका के भाई प्रकाश पुत्र उदइयां निवासी थाना बडागांव अंतर्गत गांव उमरी ने मड़ावरा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन सोमवाती का विवाह दो माह पूर्व 20 अप्रैल को ग्राम धवा निवासी अमरेंद्र अहिरवार पुत्र हरपा अहिरवार के साथ हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह में उसने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था, लेकिन दहेज में मोटरसाइकिल नहीं दे पाया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों पति अमरेंद, ससुर हरपे और सास कुसुम द्वारा उसकी बहिन को प्रताड़ित कर मोटरसाइकिल की जबरन मांग की जा रही थी। आरोप है कि आरोपी ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 22 अप्रैल की सुबह उसकी बहन को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। उसकी बहन की तड़प तड़प कर दर्दनांक मौत हो गयी। ससुरालीजन उसको मृत अवस्था में लेकर मड़ावरा सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टार्माट के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत सास, ससुर पर भी संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरु कर दी है।