फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अधीक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अधीक्षक की रेलवे स्टेशन पर मौत
विज्ञापन

ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर में स्थित बाल संप्रेक्षण गृह मेें तैनात सहायक अधीक्षक की रेलवे स्टेशन पर हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सीतापुर लखनऊ के नायक नगर निवासी सहायक अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा (54) नेहरूनगर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक अधीक्षक के पद पर तैनात थे। वह रविवार की दोपहर में करीब डेढ़ बजे लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस से लखनऊ मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो-तीन पर एक बैंच पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे कि अचानक तेज गर्मी से उनकी हालत बिगड़ गई और वह बैंच पर बैठे-बैठे ही अचेत हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने उनके पास उपलब्ध दस्तावेजों से उनकी पहचान बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक अधीक्षक के रूप में की और बाल संप्रेक्षण गृह में जानकारी दी। इसके बाद परिजन पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष जीआरपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात सहायक अधीक्षक की मृत्यु के बाद उनका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें