फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को बांटने के लिए रखी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
250 लीटर शराब पकड़ी
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को शराब बांटने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम खजुरिया में छापा मारा। इस पर 27 पेटी (250 लीटर) शराब बरामद की गई। अब जांच की जा रही है कि उक्त शराब किस दुकान से आई थी।
विज्ञापन

ग्राम खजुरिया में किसी देसी शराब की दुकान से शराब इकट्ठी करने की सूचना मिलने पर आबकारी निरीक्षक संजीव तिवारी, गौरव मिश्रा और उनकी टीम ने महरौनी के ग्राम खजुरिया में दबिश दी। इस दौरान राजेश पटेल के घर से उत्तर प्रदेश निर्मित 1250 पौवे (लगभग 27 पेटी) अवैध शराब बरामद की गई। तलाशी के दौरान जहां पर शराब रखी थी, वहीं पर पीछे से निकलने के लिए दरवाजा पाया गया। आबकारी निरीक्षक संजीव तिवारी ने बताया कि जांच कर दुकान का पता किया जा रहा है, जिससे शराब मंगवाई गई थी। चुनाव के दौरान शराब बांटने के लिए रखी गई थी। इसलिए नियमानुसार कार्रवाई होगी। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आबकारी टीम में प्रधान आबकारी सिपाही अंजनी कुमार पाल, शैलेंद्र कुमार व संध्या पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें