फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाईडर से बाइक टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन घायल
विज्ञापन

ललितपुर। थाना तालबेहट के ग्राम तेरईफाटक क्षेत्र में हाइवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में पति, पत्नी एवं उनकी बच्ची घायल हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि युवक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम तेरई फाटक निवासी शिवदयाल अपनी पत्नी फूलवती (35) एवं पुत्री सविता (12) के साथ किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर ललितपुर की ओर आ रहे थे। अभी वह कुछ ही दूर निकले कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे तीनों घायल हो गए। युवक की गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, जबकि मां व बेटी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें