फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: चौकी में घुसकर सिपाही से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी में घुसकर सिपाही को पीचा, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

जान से मारने की नीयत से गला दबाया
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नेहरू नगर पुलिस चौकी में घुसकर दो नामजद व दस अज्ञात लोगों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाने के साथ ही वर्दी भी फाड़ दी। घटना के समय अन्य पुलिस कर्मी गश्त पर गए थे, इस कारण पीड़ित अकेला ही चौकी में था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नेहरू नगर चौकी में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र सिंह पुत्र रामऔतार सिंह भदौरिया ने बताया कि बुधवार की रात करीब दस बजे वह चौकी में सरकारी काम कर रहा था, उसके अन्य साथी गश्त पर गए थे। पुष्पेंद्र का कहना है कि उसने इस घटना से कुछ समय पहले ही गश्त के दौरान एक व्यक्ति के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया था। आरोपी को चौकी प्रभारी के सुपुर्द कर दिया था। इसी प्रकरण को लेकर चौकी में देवगढ़ रोड निवासी मनोज दुबे पुत्र ओमप्रकाश दुबे और गुड्डू कौशिक पुत्र सतीश चंद्र कौशिक अंदर घुस आए और तमंचे के साथ पकड़े आरोपी की जानकारी लेने लगे। इसके साथ ही आरोपियों ने इधर-उधर खोजबीन भी शुरू कर दी। इस पर सिपाही ने बताया कि आरोपी को कोतवाली भेज दिया गया है। यह सुनते ही दोनो आरोपियों ने अपने आठ-दस अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी व जान से मारने की नियत से गला दबाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी और विरोध करने पर मेज पर रखे सरकारी रिकार्ड व प्रार्थनापत्र फाड़कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे। इसके साथ ही आरोपियों ने सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी व मारपीट में उसे काफी चोटें भी आइं हैं। पुलिस ने सिपाही की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।इ, घटना से लोगों में चर्चा है कि जब पुलिस चौकी में पुलिस सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी को भगवान मालिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें