फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय में सपा मुखिया का फोटो देख भड़के भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 11
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय में अखिलेश का फोटो, ़भाजपाई भड़के
जिलाधिकारी से की शिकायत, सपा नेता हैं ब्लाक प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रदेश में योगी सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद भी सरकारी कार्यालयों में आज भी सपा मुखिया अखिलेश यादव व उनके पिता मुलायम सिंह के फोटो नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में चर्चा में है। हुआ यूं गत दिवस भाजपा ने जखौरा में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया तो इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की जखौरा बीडीओ कार्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव व मुलायम सिंह की फोटो पर नजर पड़ गई। इसके बाद कार्यकर्ता इसे हटाने की मांग करने लगे। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की। इससे मामला तूल पकड़ गया है।
योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही सरकारी भवनों में प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र लगवाए। वहीं, जिले में जखौरा ब्लाक अनूठा है जहां पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव के चित्र लगे हुए हैं। सरकार बदलने के एक साल तक यूं ही सब कुछ चलता रहा। यह मामला तब खुला जब भाजपा ने ग्राम जखौरा में किसान कल्याण सम्मेलन आयोजित किया। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता जखौरा बीडीओ कार्यालय पहुंच गए। यहां सपा मुखिया के फोटो देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने असंतोष फैल गया। देखते ही देखते कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने की। इस मामले में कई भाजपा नेता सधकर बयान दे रहे हैं तो कुछ नेताओं ने पूरा मामला जिलाधिकारी के पाले में डाल दिया है। बता दें कि जखौरा ब्लाक प्रमुख कैलाश सिंह यादव सपा नेता हैं। इससे मामला तूल पकड़ गया है। जहां भाजपा नेता शासन के निर्देशों का उल्लंघन बता रहे हैं। वहीं, सपा नेताओं का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। जखौरा ब्लाक प्रमुख कार्यालय में अपने नेताओं की तस्वीर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
शासन की गाइड लाइन का हो पालन
शासन की गाइड लाइन को ध्यान में रखकर ही सरकारी भवनों में फोटो लगाए जाने चाहिए। सपा नेताओं की फोटो देखकर कार्यकर्ताओं में असंतोष है। इस मामले में जिले के अधिकारी ही निर्णय लेंगे।
रमेश कुमार सिंह एडवोकेट
जिलाध्यक्ष
भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें