फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन व कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन व कटान
विज्ञापन

ललितपुर। गौना वन क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर धड़ल्ले से इमारती पत्थर व पेड़ों का अवैध कटान हो रहा है। विभागीय कर्मी इस पर अंकुश लगाने में नाकामयाब हो रहे हैं। इससे वन संपदा को भारी क्षति पहुंच रही है।
जिले की वन संपदा को बचाने के लिए आठ रेंजों में विभाजित किया गया है। इनमें ललितपुर, तालबेहट व गौना रेंज में पेड़ों का अवैध तरीके से कटान एवं खनन होने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। गौना रेंज में पटना पारौल, महोली व कनपुरा, सुखपुरा में भी अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। कहीं इमारती पत्थर तो कहीं चनखारी तो कहीं मौरंग निकाली जा रही है। ललितपुर रेेंज में वंट क्षेत्र भी कारोबारियों के निशाने पर है। गौना रेंज के पटना, पारौल में पेड़ों का भी कटान हुआ है। कारोबोरियों ने इमारती पत्थर बड़े पैमाने पर निकालकर बारे के न्यारे कर लिए हैं और कई जगहों से अभी भी खनन का कार्य चल रहा है। कई जगहों पर खनन को छिपाने के लिए खदानें पाट दी गई हैं तो कई जगहों पर बड़े-बड़े गहरे गड्ढे देखे जा सकते हैं। उधर, मड़ावरा रेंज में गोटरावीट, तेलन, गदापठार, बाजार लालट, लखनंजर, हिंडोरा खत, ठनगना, बंडवा में सागौन के पेड़ों का कटान हो चुका है। इसके ठूंठ अभी भी मौके पर देखे जा सकते हैं। कुछ विभागीय कर्मियों की संलिप्तता इसमें बनी हुई है। जिससे इस कटान पर अब तक पर्दा पड़ा हुआ है, जिस तरह अवैध कारोबारी सक्रिय बने हुए हैं, उससे जंगली क्षेत्र को खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर हो रही कार्रवाई
पटना पारौल में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होने पर सुरक्षा बल प्रभारी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कनपुरा में रेंज अफसर को आख्या देने के लिए कहा गया है। विभाग को जहां से शिकायत मिल रही है वहां जांच कराई जा रही है।
गोविंद शरण
प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें