फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को भोजन नहीं खिलाना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को भोजन नहीं कराने पर निलंबित
विज्ञापन

ललितपुर। खंड शिक्षा अधिकारी नगर सहित जिम्मेदार शिक्षकों को पोलिंग पार्टियों को भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं करना महंगा पड़ गया है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बीईओ, एबीआरसी व हेडमास्टर को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। वहीं, सेक्टर मजिस्ट्रेट को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत कार्मिकों को पूर्व से ही निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित जिम्मेदार शिक्षकों ने बेहतर व्यवस्था नहीं की। इतना ही नहीं, सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बेपरवाह बने रहे। मतदान के दिन डीएम के निरीक्षण में कमियां उजागर हो गईं। मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय नेहरु नगर में शौचालय गंदे पाए गए। पोलिंग पार्टियों को मतदान किट में कम सामग्री उपलब्ध कराई गई। यही नहीं, पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं की गई। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद पटैरिया, एबीआरसी संजय श्रीवास्तव एवं प्रधानाध्यापिका नसीम बेगम को निलंबित करने के आदेश दिए। डीएम की नाराजी से संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट मो. साबिर भी नहीं बच सके। डीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी और बीएसए को विद्यालय की चारों रसोईयों को हटाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें