फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: महरौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर इलाज न मिलने से मासूम की मौत
विज्ञापन

महरौनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की लापरवाही के चलते एक छह माह के मासूम की समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई । परिजनों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन देकर लापरवाह डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वैसे भी सीएचसी महरौनी डाक्टरों के अभाव से मरीजों को परेशानी का सबब बनी हुई है । इसी के चलते शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम कुम्हैड़ी निवासी प्रेमचंद्र अहिरवार अपने भांजे को लेकर इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महरौनी लाए, जहां चिकित्सा अधीक्षक के पास इलाज हेतु शिशु को लेकर अपनी बहन के साथ पहुंचे । लेकिन, आधिकारिक व्यस्तताओं के चलते चिकित्सा अधीक्षक ने किसी अन्य दूसरे डाक्टर को दिखाने के लिए कह दिया। इस पर उक्त ग्रामीण ओ पी डी मे बैठने वाले दूसरे डाक्टरों को दिखाने के लिये पहुंचे तब तक बच्चे की मौत हो गई। इस पर बौखलाए ग्रामीणों ने लापरवाह डाक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी ललितपुर को संबोधित एक ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें