फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की 156 जमीनों पर है अवैध कब्जा
विज्ञापन

ललितपुर। जिला पंचायत लाख प्रयास करने के बाद भी अपनी जमीनों पर अवैध कब्जा नहीं हटा पाया है। अब जिला पंचायत ने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स के अंतर्गत जिले की 156 जमीनों पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट की है। इसमें 74 मुकदमे एसडीएम कोर्ट ललितपुर, 79 मुकदमे एसडीएम कोर्ट महरौनी व एक मुकदमा एसडीएम कोर्ट मड़ावरा में दायर किया गया है।
जिला पंचायत की जिले भर में 15 हजार से अधिक वर्ग मीटर जमीन है। इस जमीन पर अलग-अलग गांवों में 156 लोगों का अवैध कब्जा है। जिला पंचायत के अफसरों ने कई प्रयास किए, लेकिन जब कोई कब्जा नहीं हटा तो जिला पंचायत ने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स के अंतर्गत जिले की अलग- अलग कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया है। जिला पंचायत ने जमीन की कीमत का आकलन किया है। इस हिसाब से जमीन की कीमत 18.32 करोड़ रुपये आंकी गई है। जहां पर सर्वाधिक अवैध कब्जे हैं, उनमें से शहर के नजदीक पनारी, मोहल्ला घुसयाना, लक्ष्मीपुरा, कटरा बाजार, तालाबपुरा, नदीपुरा बानपुर, समेत अन्य क्षेत्रों में शामिल जमीन है।
विज्ञापन

कुछ जमीन तो ऐसी है कि विभाग ने ध्यान नहीं दिया और पड़ी रही। धीरे-धीरे उस पर अवैध कब्जा हो गया। कुछ जमीनों पर तो मकान भी बन गए हैं। और तो और विभाग की जमीन पर वन विभाग का भी कब्जा है। मड़ावरा क्षेत्र में जिला पंचायत की जमीन वन विभाग के कब्जे में है। जब विभाग को इसे खाली कराने में मदद नहीं मिली तो आखिरकार जिला पंचायत ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
बानपुर में जिला पंचायत की जमीन की स्थिति और भी खराब है। यहां पर पचास से अधिक लोग जमीन पर काबिज हैं, लेकिन विभाग को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर अपर जिलाधिकारी को सौंप दी है। इसमें बताया गया है कि जिला पंचायत की विभिन्न स्थानों पर स्थित संपत्ति / भूमि पर 156 अवैध कब्जाधारियों की सूची आपके पास भेज दी गई है। सभी के खिलाफ पीपी एक्ट में मुुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इसमें से 74 मुकदमे विहित प्राधिकारी/ उपजिलाधिकारी ललितपुर, 79 मुकदमे विहित प्राधिकारी/ उपजिलाधिकारी महरौनी और एक मुकदमा विहित प्राधिकारी/ उपजिलाधिकारी मड़ावरा के यहां जिला पंचायत के अधिवक्ता के माध्यम से दायर किया गया है।
विज्ञापन


कोई 17 तो कोई 40 साल से किए है कब्जा
जिला पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा कोई 17 साल तो कोई 25 साल और कोई 40 साल से किए है। इसमें एक आबकारी की दुकान मालिक लक्ष्मीपुरा में कब्जा किए हैं। बानपुर में कई प्रतिष्ठित लोगों के नाम अवैध कब्जाधारकों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें