फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: किसान से लूट के दो आरोपी और कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान से लूट के मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार
विज्ञापन

ललितपुर।
शहर कोतवाली अंतर्गत बम्हौरीनागल गांव में जुएं के विवाद में किसान को गोली मारने के आरोप में नामजद दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक आरोपी पुलिस से मुठभेड़ में भी शामिल रह चुका है। दोनो आरोपी पुष्पेंद्र प्रजापति व देवेंद्र पंथ बृहस्पतिवार को मुहल्ला नई बस्ती से गिरफ्तार करने पर एसपी डा. ओपी सिंह ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी। आरोपियों के पास से किसान से लूटे गए में से दस हजार रुपये और देवेंद्र के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया। इस मामले में अभी एक आरोपी संदीप फरार चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी ने बताया कि 12 मार्च की शाम बम्हौरीनागल गांव में खेले जा रहे जुएं में रुपये जीतने पर गांव निवासी राजा सिंह ने खेलने से मना कर दिया। इस पर जुआरियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे राजा सिंह के पिता रामसिंह को गोली मारकर एक लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने आठ आरोपियों अनूप यादव, संदीप अहिरवार, देवेंद्र पंथ, सानू, गगन पंथ, इनामिया बदमाश बंटी राजा, छोटू व पुष्पेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसान से लूट के मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस के साथ आरोपियों ने मुठभेड़ भी कर डाली। पुलिस किसान से लूट करने के पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है, इसमें दो आरोपी पुलिस से मुठभेड़ करने वाले भी शामिल हैं। जबकि पुष्पेंद्र प्रजापति उर्फ गहला व देवेंद्र पंथ एवं संदीप अहिरवार फरार चल रहे थे। 29 मार्च को सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश राम ने कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोविंद सागर बांध के पास स्थित शराब की दुकान के पास घेरा बंदी फरार चल रहे आरोपी पुष्पेंद्र व देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुष्पेंद्र के पास से किसान रामसिंह से लूटे गए 5200 रुपये व देवेंद्र के पास से 4800 रुपये व एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वही फरार चल रहे आरोपी संदीप अहिरवार की तलाश में पुलिस ने छापेमारी ड्रामा जारी किए है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी देवेंद्र पुलिस से मुठभेड़ करने का भी आरोपी है। मारपीट, डकैती, जानलेवा हमले सहित गैंगेस्टर के मामले भी दर्ज हैं। एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें