फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की टीम पहुंचते ही दुकानें बंद कर भागा गुटखा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईबी टीम पहुंचते ही दुकानें बंद कर भागा गुटखा व्यापारी
विज्ञापन

ललितपुर। मध्य प्रदेश के भोपाल से आ रहा एक ट्रक अवैध गुटखा पकड़ने के मामले की जांच को बुधवार झांसी की एसआईबी टीम ने ललितपुर में छापामारी की, लेकिन गुटखा व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गया, जिस पर टीम को फिलहाल खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। मसौरा बैरियर पर गत रोज सैल टैक्स की टीम ने एक ट्रक गुटखा पकड़ तो लिया था, लेकिन अब मामला एसआईबी टीम तक पहुंचने पर पकड़े गए गुटखा को विभाग द्वारा अधिग्रहीत कर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर कर विभाग की सचल दल की टीम ने गत सात जनवरी को मध्य प्रदेश के भोपाल से ललितपुर में करीब 61 लाख रुपये से अधिक की कीमत का एक ट्रक गुटखा पकड़ा था। शुरुआत में विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले को दबाने का खूब प्रयास चला और प्रपत्रों को सही बताने का खेल चलता रहा। लेकिन जब मामला जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो इतनी बड़ी मात्रा में पकड़े गए गुटखा की जांच को झांसी की एसआईबी टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया। बुधवार को ज्वाइंट कमिश्नर जयशंकर शाह व उनके साथ अन्य अधिकारियों की टीम ने नझाई बाजार पहुंचकर छापामारी की और उक्त गुटखा व्यापारी के बारे में जानकारी भी जुटाई। लेकिन उक्त गुटखा व्यापारी एसआईबी टीम की सूचना मिलते ही दुकानें बंद कर भाग निकला। हालांकि एसआईबी टीम द्वारा उक्त पकड़े गए गुटखा पर व्यापारी पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है और विभाग द्वारा उक्त गुटखा माल को जब्त कर अधिग्रहीत कर लिया है। पकड़े गए गुटखा में करीब सात लाख 83 हजार 446 रुपये कीमत का जरदा पैकेट और 53 लाख 94 हजार 848 रुपये कीमत के राजश्री पान मसाला भरा हुआ मिला था। इसके कागजात ट्रक संचालक के पास नहीं पाए गए थे। उक्त गुटखा के कागजात जांचने में ही विभाग को तीन दिन तक का समय लग गया। इसके बाद अब विभागीय अधिकारी उक्त गुटखा माल को अवैध प्रपत्रों पर लाया जाना बताया गया है। वहीं असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर सचल दल भरतलाल पटेल का कहना है कि उक्त व्यापारी द्वारा एक ही प्रपत्र पर दूसरी बार गुटखा माल लाया गया है, जो प्रपत्रों की जांच के बाद सामने आया है। व्यापारी को नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें