फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना में छह ससुरालियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। मध्य प्रदेश के जिला विदिशा अंतर्गत गंजबासौदा हाल मोहल्ला नदीपुरा निवासी एक महिला ने थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज के लिए दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि उसका निकाह कुरवाई निवासी अफसर के साथ दस मई 2017 को हुआ था। उसके ससुरालियों द्वारा उसे दहेज की खातिर परेशान किया जाता था। इसमें उसके पति अफसर, ससुर अशरफ, सास कुरैशा, देवर रासिद, मामा ससुर हमीद खान दहेज का परेशान करते थे और दहेज में एक लाख रुपये व मोटरसाइकिल मांगते थे। 23 सितंबर को 2108 को दोपहर दो बजे ससुुराली एक गाड़ी में बैठकर उसके घर आए और दहेज की मांग पूरी न करने पर तलाक पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें