फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

---जब बीएसए ने लिपिक के चैम्बर में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने लिपिक के चैंबर में जड़ा ताला
विज्ञापन


ललितपुर। बीएसए कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक को अपने ही अधिकारी का आदेश नहीं मानना महंगा पड़ गया। शुक्रवार को बीएसए ने लिपिक के चैंबर में ताला लगवा दिया। जिससे उसे अन्य जगह विभागीय कामकाज निपटाना पड़ा।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में लिपिक वर्ग की मनमानी किसी से छिपी नहीं है। यहां कई लिपिक अपने पटलों पर नहीं बैठकर इधर-उधर मंडराते रहते हैं तो कई कार्यालय समयावधि के पहले जनपद छोड़ देते हैं। एक बाबू तो ऐसा है जिसने कार्यालय में अपने सहयोग के लिए अन्य व्यक्ति लगा लिया है। नियमता, कोई भी लिपिक किसी बाहरी व्यक्ति की मदद नहीं ले सकता है। इसके बाद भी बाबू अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका परिणाम है कि विभागीय कामकाज को गति नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को ऐसा ही हुआ। एक लिपिक ने कार्यालय समयावधि के पहले स्टेशन छोड़ दिया। इसी दौरान बीएसए मायाराम को संबंधित पटल की सूचनाओं की आवश्यकता पड़ गई। उन्हें संबंधित सूचनाएं शासन को भेजनी थी लेकिन पटल सहायक फोन पर हुई वार्ता के बाद भी कार्यालय वापस नहीं लौटे। इससे बीएसए का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शुक्रवार को उन्होंने लिपिक के चैंबर में ताला जड़वा दिया। इससे लिपिक को बैठने की समस्या हो गई। उसने बीएसए का गुस्सा शांत करने का काफी प्रयास किया लेकिन वह रियायत देने के मूड में नहीं दिखे। इसके बाद उसने कार्यालय में अन्य जगह बैठकर काम निपटाया।
विज्ञापन

.....
नोटिस देंगे
लिपिक ने दिए निर्देशों की अनदेखी की। जिस वजह से चैंबर में ताला लगवाया। अब उसे लापरवाही के लिए नोटिस दिया जा रहा है।
मायाराम
बीएसए ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें