फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! जिले में दुकानदारों को बिना रुपये दिए सामान लेकर फरार हो रहे स्कार्पियों सवार छह युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों को चूना लगा रहे स्कॉर्पियों सवार छह युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सावधान! जिले के दुकानदारों को स्कॉर्पियों सवार छह युवक रुतबे की धौंस दिखाकर आए दिन चपत लगा रहे हैं। आरोपी सामान खरीदने के बाद गाड़ी में रखवाते हैं और बिना रुपये दिए सामान लेकर फरार हो जाते हैं। अब तक जिले में ऐसे छह मामले सामने आ चुके हैं। एसपी ने सीआईए-1 और 2 को दुकानदारों से धोखाधड़ी करने वाले स्कॉर्पियों सवार गिरोह पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। दो माह में जिले के विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों से धोखाधड़ी के ऐसे छह मामले सामने आ चुके हैं।
---
केस -1
डीएलएफ कॉलोनी के हरीश जुनेजा की हेल्थ सप्लीमेंट की दुकान है। वीरवार को स्कॉर्पियों सवार युवक पहुंचे। डेढ़ लाख का सामान खरीदने के बाद बिना रुपये दिए सामान को गाड़ी में रखवाकर फरार हो गए। पुलिस ने भी आरोपियों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

---
केस -2
सुनारिया चौक के पास स्थित परचून व्यापारी की दुकान से स्कॉर्पियों सवार छह आरोपियों ने 2 सितंबर को पचास हजार रुपये का सामान खरीदा। बाद में आरोपी सामान को कार में रखने के बाद फरार हो गए। व्यापारी को रुपये नहीं दिए गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की।
---
केस -3
शीला बाईपास पर परचून की दुकान करने वाले सुनील के पास 20 अगस्त को स्कॉर्पियों सवार पहुंचे। दो लाख रुपये का सामान लेने के बाद बिना रुपये दिए ही फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
---
वर्जन
व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए सीआईए-1 और 2 को भी लगाया है। जल्द ही गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन

---
स्कॉर्पियों सवार युवक जिले के कई व्यापारियों को चूना लगा चुके है। गिरोह पर शिकंजा कसने की मांग को लेकर जल्द ही व्यापारी एसपी से मिलेंगे। - हेमंत बख्शी, व्यापारी नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें