फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग के हवाले कर हथियाए जा रहे कीमती पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आग के हवाले कर हथियाए जा रहे कीमती पेड़
विज्ञापन

नाराहट (ललितपुर)। गौना नाराहट क्षेत्र में लकड़ी कारोबारी कीमती पेड़ों को आगे के हवाले कर उन्हें हथिया रहे हैं। इसके कारण सड़क किनारे लगे सैकड़ों पेड़ों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लकड़ी कारोबारी ऐसा विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौना नाराहट क्षेत्र में लकड़ी कारोबारी सक्रिय बने हुए हैं जो सड़क किनारे लगे पेड़ों पर आग लगाकर उन्हें आसानी से अपने कब्जा में करने में सफल हो रहे हैं। ऐसा ही घटना पिछले दिनों नजर आई मौका था होली का। वन रेंज कार्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर निर्माणाधीन डिग्री कालेज के पास दो शीशम के पेड़ लगे हुए थे। जिन्हें होली दहन की आड़ में आग के हवाले कर दिया गया। इसके कारण दोनों पेड़ धराशायी हो गए। अब उन पेड़ों की लकड़ी को उठाने की फिराक में घूम रहे हैं। इस तरह की घटनाएं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी सामने आ चुकी हैं। इस तरह से किसी को शक भी नहीं होता और उनका काम हो जाता है। कारोबारी इन्हें आसानी से उठा ले जाते हैं। एक साल पहले नाराहट क्षेत्र में एक विशालकाय बरगद में भी आग लगा दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क किनारे लगे पेड़ सुरक्षित नहीं हैं तो जंगल में लगे पेड़ों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि गौना नाराहट क्षेत्र में जंगल घना है। जिस पर कारोबारी अपनी नजर गढ़ाए हुए हैं। यदि जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो सड़क किनारे के पेड़ों का कहीं अता पता नहीं चलेगा। एक ओर सरकार पौधरोपण पर हर साल लाखों रुपये खर्च कर रही। वहीं, पेड़ों का यह हाल किया जा रहा है। ऐसे तो शासन की मंशा कभी पूरी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत से कराएंगे कार्रवाई
शीशम के पेड़ों में आग लगाने की जानकारी नहीं है। इसका पता लगाकर दोषियों पर जिला पंचायत के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी।
अतुल निरंजन
सदस्य, जिला पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें