फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मिला बीड़ी व्यापारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में मिला बीड़ी व्यापारी का शव
विज्ञापन

ललितपुर।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इलाइट चौराहे के पास व्यापारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
दीपक कुमार शुक्ला पुत्र राधेश्याम शुक्ला झांसी के मऊरानीपुर कस्बे के रहने वाले हैं। ललितपुर में वह श्याम बीड़ी के जिले में सप्लायर हैं। पिछले बीस सालों से वह ललितपुर में रह रहे थं। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग में उसका घर भी है, जहां वह अपनी पत्नी और पुत्र के साथ रहता था। मृतक के भाई अमित ने बताया कि दीपक की अपनी पत्नी इंदु शुक्ला से 13 जून की रात आठ बजे फोन पर बात हुई थी। इसके बाद दूसरे दिन उसका फोन स्विच ऑफ होने पर उसने देवर अमित शुक्ला को जानकारी दी। इसके बाद अमित ने भी फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अमित ने 15 जून को ललितपुर आकर खोजबीन शुरू की। कहीं पता न लगने पर उसने रात आठ बजे पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह दीपक के मित्र कोमल ने परिजनों को बताया कि दीपक ने इलाइट चौराहा स्थित एक मोहल्ले में किराए से कमरा लिया था, उस कमरे से दुर्गंध आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे के बाहर ताला लगा हुआ है और जमीन पर बिछे विस्तरों पर दीपक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल और कोतवाल भरत कुमार पांडेय ने मोहल्ले वासियों से पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना किया।

मोबाइल पहुंचा सकता है आरोपियों तक
मृतक व्यापारी के कमरे से उसका मोबाइल गायब है। परिजनों ने बताया कि दीपक के तीन नंबर थे। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की पहचान हो सकती है। इसके अलावा पुलिस भी मोबाइल तलाशने में जुटी हुई है। मोबाइल आरोपियों तक पहुंचाने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा मृतक की स्कूटी की चाबी भी गायब है। अंदेशा है कि लेनदेन को लेकर हत्या की गई है। स्कूटी की डिग्गी में जरूरी कागजात या रुपये होने के कारण हत्यारोपी जाते समय स्कूटी से सामान लेकर निकल गए होंगे।
विज्ञापन



किराए के कमरे पर संदेह
मृतक पिछले बीस सालों से ललितपुर में रह रहा है, उसका चौकाबाग मोहल्ले में घर भी है। पिछले आठ महीने से उसने किराए पर कमरा भी ले रखा है। इस कमरे के बारे में किसी भी परिजन को जानकारी नहीं थी। पुलिस को उस कमरे से व्यापार से संबंधित कोई कागजात भी नहीं मिले। इस कारण पुलिस इस कमरे को किराए पर लेने के औचित्य की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें