फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली विद्यार्थियों से मारपीट में शिक्षक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट के ग्राम धौलपुरा में विद्यार्थियों की बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने शिक्षक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में शिक्षक द्वारा बच्चों के साथ मारपीट की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

ग्राम धौलपुरा निवासी अरविंद पुत्र घनश्याम दास ने नाराहट थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि 15 फरवरी को गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक पुष्पेंद्र सोनी ने छात्रा नैनसी (08), रूपाली (09), राज (07) एवं दीपा (07) को बेरहमी से पीटा। घटना की जानकारी बच्चों के माता- पिता को मिली तो उन्होंने मोबाइल फोन पर जानकारी दी। माता- पिता के कहने पर डायल 112 पर पुलिस को कॉल किया गया, इस पर पुलिस आई और उन्होंने मौके पर बच्चों को देखा। माता- बच्चों के पिता के कहने पर अरविंद थाने जाने लगे तो गांव के ही मास्टर के साथी कैलाश व थान सिंह सुबह करीब नौ बजे हाथ में डंडा लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि उनके होते हुए मास्टर का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। वे उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। गांव के अन्य लोगों ने बीच- बचाव किया। अरविंद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिक्षक पुष्पेंद्र सोनी, कैलाश और थान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस मामले में शिक्षक पुष्पेंद्र सोनी पहले ही निलंबित हो चुके हैं। इस मामले में बुधवार को उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य नीता साहू ने बच्चों के बयान दर्ज किए थे। इसमें भी बच्चों के साथ मारपीट की पुष्टि हुई थी। आयोग के सदस्य के निरीक्षण के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें