फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : नोएडा की टीम ने ग्वालियर को 24 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीक यादव 35 रन और 4 विकेट लेकर बने प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली(ललितपुर)। पाली खेल एवं मेला महोत्सव के तहत मंगलवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में नोएडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर की टीम को 24 रन से पराजित कर दिया। इस मुकाबले में प्रतीक को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
नोएडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में नोएडा की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी प्रतीक यादव ने 39 गेंदों में सर्वाधिक 35 रन बनाकर बनाए। इसके अलावा रितिक अरोड़ा ने 25 रन और हर्ष चावड़ा ने 18 रन की उपयोगी पारी खेली। ग्वालियर के गेंदबाजों अनुराग वर्मा, अकील और हनुमंत ने दो-दो विकेट झटके और नोएडा के बल्लेबाजों को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्वालियर की पूरी टीम 16 ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ग्वालियर की टीम को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। ग्वालियर की ओर से शिवम ने 24 रन, मोहित ने 18 रन और अकील ने 16 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके।
विज्ञापन

नोएडा की ओर से गेंदबाजी में प्रतीक यादव ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अलावा विवेक और रितिक अरोड़ा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट लिए। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव एवं तहसीलदार रविंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने प्लेयर ऑफ द मैच प्रतीक यादव को शील्ड और इनामी राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें