संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तुवन मैदान में चल रहे सदर विधायक कप में दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। चौबयाना, रॉयल रेंजर और राज क्लब पिसनारी की टीम ने बाजी मारी।
पहले मैच में टॉस जीतकर चौकाबाग क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। चौकाबाग क्लब ने 10 ओवर में 51 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौबयाना टीम ने तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की। तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच आयुष नामदेव बने।
दूसरा मैच रॉयल रेंजर और सदन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रॉयल रेंजर ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रॉयल रेंजर ने 12 ओवर में 144 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करने उतरी सदन क्रिकेट क्लब ने 78 रन पर ही सभी विकेट खो दिए। 66 रन से रॉयल रेंजर ने बाजी मारी। दो ओवर में चार विकेट लेने पर पुन्नीलाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
तीसरा मैच स्वप्निल क्लब और राज क्लब पिसनारी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर स्वप्निल क्लब ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। स्वप्निल क्लब ने 91 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करने उतरी राज क्लब पिसनारी ने बाजी मारी। दो विकेट लेने पर दयाशंकर मैन ऑफ द मैच बने। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अजय पटैरिया, विशिष्ट अतिथि अशोक रावत, सभासद धर्मवीर कुशवाहा, किंजल हुंडैत ने किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा, विपिन निरंजन, दीपक चौरसिया, दीपक मिश्रा, दीपक राठौर, दीपेश राय डब्बू, सतपाल यादव आदि मौजूद रहे।