फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी की दुकानें शुरू

Wed, 11 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। दीवाली पर्व पर नगर के आतिशबाजी विक्रेताओं ने दुकानों का संचालन मंगलवार से शुरू कर दिया। दुकानें कोतवाली परिसर के बाहर सद्भावना मैदान में सजाई गई हैं।
विज्ञापन


एसडीएम महरौनी यशु रुस्तगी ने नाराहट रोड स्थित सीबी गुप्ता क्रीड़ास्थल पर आतिशबाजी की दुकानें लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन, दुकानदारों ने परेशानियों का हवाला दिया और वह प्रभारी एसडीएम को राजी करने में सफल हो गए। इसके बाद वह अपनी दुकानें पुराने स्थान सद्भावना मैदान पर ले आए।

बता दें कि कुछ दिन पहले एसडीएम महरौनी यशु रुस्तगी ने दुर्घटना के अंदेशों को मद्देनजर रखते हुए आतिशबाजी की दुकानों को आबादी से दूर नगर के बाहर लगाने के निर्देश दिए थे, जबकि पूर्व के वर्षों में आतिशबाजी की दुकानें कोतवाली परिसर के बाहर वाले मैदान में संचालित होती रही हैं। ऐसे में विक्रेताओं ने कस्बा से इतनी दूर आतिशबाजी बाजार भेजने के आदेश पर आपत्ति जताई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


आतिशबाजी की सभी दुकानें धनतेरस के एक दिन पहले नाराहट रोड स्थित सीबी गुप्ता क्रीड़ा स्थल पर सज गयीं थीं, लेकिन उक्त जगह नगर से काफी दूर होने के कारण उम्मीद के अनुरूप ग्राहक नहीं पहुंच रहे  थे। इससे दुकानदार चिंतित हो गए।

इसे देखते हुए नगर के सभी 21 लाइसेंसधारक आतिशबाजी विक्रेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार की सुबह इंचार्ज एसडीएम महरौनी एस के पाल से मिला और प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या से अवगत कराया। एसडीएम ने दुकानदारों की समस्या पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आतिशबाजों को पिछले वर्षों की तरह कोतवाली के बाहर दुकानें लगाने के निर्देश दिए।
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आतिशबाजी बाजार को कोतवाली के बाहर व्यवस्थित कराया। मंगलवार को नए सिरे से संचालित आतिशबाजी की दुकानों पर ग्राहकों की रौनक भी लौट आई। इससे आतिशबाजी विक्रेता खुश नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें