फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में गायों की सुरक्षा करने में नाकाम रही सरकार

विज्ञापन
कस्बा बांसी से गढ़िया तक पदयात्रा निकालते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही पदयात्रा दूसरे दिन बांसी से होते हुए गढ़िया पहुंची। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गोशालाओं में गाय की सुरक्षा करने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। जब पार्टी नेताओं ने इसकी हकीकत दिखाई तो सरकार बौखला गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि सरकार गाय व किसानों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। अब जब सच्चाई सामने आ रही है तो सरकार लोगों पर झूठे मुकदमे लाद रही है। 64 कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमे यदि शीघ्र वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इससे पहले जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दूसरे दिन जिले की दोनों विधानसभा ललितपुर के कस्बा बांसी और महरौनी विधानसभा की मड़ावरा ब्लॉक में कांग्रेस संदेश पद यात्रा निकाली गई। पदयात्रा ललितपुर विधानसभा के कस्बा बांसी से ग्राम गढ़िया तक निकाली गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता पुराने बाजार से होते हुए बांसी-बार मार्ग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्यामलाल गुप्ता की समाधि स्थल पहुंचे। यहां पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत बांसी के जखौरा तिराहे से होते हुए पुराने बाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सुरेश गुप्ता के घर पर पहुंचकर पदयात्रा समाप्त हुई। इस दौरान ललितपुर विधानसभा प्रभारी महासचिव राकेश रजक, परमानंद पाठक, सुरेश गुप्ता, एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गुलाब वंशकार, ईश्वरदास श्रीवास, जखौरा ब्लॉक अध्यक्ष नागेश कुमार, सचिव प्रेम नामदेव, सचिव बाबू लाल रजक , सचिव सुरजीत राजपूत, सुशील श्रीवास, रामप्रसाद वंशकार, अनिल कुमार, प्रदीप रजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें