फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 83 कोरोना संक्रमित बंदी हुए ठीक, दोबारा जांच में आए निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला जेल में निरुद्ध बंदियों में से पिछले दिनों 89 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें अलग- अलग क्वारंटीन कराकर उपचार किया गया तो 83 बंदी ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

एक मई को सभी 89 बंदियों (87 पुरुष बंदी, 02 महिला बंदी) की पुन: जांच कराई गई, जिसमें जांच के दौरान 81 पुरुष बंदी एवं दो महिला बंदियों की जांच निगेटिव पाई गई। उक्त बंदियों में छह बंदियों की जांच रिपोर्ट अभी भी पॉजीटिव पाई गई है। जिनका उपचार सीएमओ के निर्देशन में किया जा रहा है। वहीं, जेल प्रशासन द्वारा दोबारा जांच में निगेटिव पाए गए सभी बंदियों को अलग से आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि बाकी संक्रमित बंदियों को अन्य बंदियों से अलग आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा त्रिपल टी फॉर्मूला ट्रैकिंग, ट्रैसिंग व टेस्टिंग के तहत सात महिला बंदी एवं दो पुरुष बंदियों की रैंडमली जांच कराई गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। फिर भी सीएमओ द्वारा उन्हें आइसोलेशन में क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। वहीं, जेल अधीक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनकी दोबारा जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है।
-----
जिला कारागार में पिछले दिनों 89 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, लेकिन अब दोबारा जांच में 87 पुरुष बंदी एवं दो महिला बंदियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी उन्हें सीएमओ के निर्देश पर अलग से आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, कारापाल, जिला कारागार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें