फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खदान में नहाते समय चचेरे भाई-बहन की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद से सटे मध्य प्रदेश के ग्राम दुधावनी में दादी के साथ खदान में नहाने गए मासूम चचेरे भाई-बहन डूब गए। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मध्य प्रदेश के जनपद सागर में थाना भानगढ़ अंतर्गत ग्राम दुधावनी के शेर सिंह लोधी ने बताया कि रविवार सुबह उनका आठ वर्षीय पुत्र जगदीश व पांच वर्षीय भतीजी दिव्या अपनी दादी भाना देवी के साथ गांव के बाहर स्थित एक खदान पर गए थे। यहां भाना देवी कपड़े धोने लगीं, जबकि जगदीश व दिव्या कम गहराई वाले स्थान पर नहाने लगे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जब भाना देवी को दोनों बच्चे नजर नहीं आए तो उसने खोजबीन की। घर पर परिजनों व गांव के लोगों को जानकारी दी। खदान से कुछ दूर काम कर रहे जगदीश व दिव्या के पिता को जानकारी हुई तो वे लोग भी पहुंचे और खोजबीन में जुटे। करीब 30 मिनट बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। आनन फानन दोनों बच्चों को ग्राम धौर्रा स्थित अस्पताल लाया गया। यहां से जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए। मृतक जगदीश अपने बहन का इकलौता भाई था, जबकि दिव्या दो बहन-एक भाई में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा चार का छात्र था जगदीश: मृतक जगदीश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह इसी वर्ष कक्षा तीन उत्तीर्ण कर कक्षा चार में पहुंचा था। इकलौते पुत्र की मौत से शेरसिंह की हालात काफी खराब है। वहीं, एक ही परिवार में चचेरे भाई-बहन की मौत से गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें