ललितपुर। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लगाई जा रही वैक्सीनेशन में 17 सत्रों में 1826 युवाओं ने पहली डोज लगवाई। वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र के 744 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया।
कोरोना से बचाव में कारगार कोविड वैक्सीन को लेकर युवा लगातार रुचि दिखा रहे हैं। वैक्शीनेशन शिविर में युवा लाभार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन लगभग पांच से सात फीसदी लाभार्थी बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही जागरूकता अभियान से 45 से अधिक उम्र के लाभार्थियों की संख्या में 100 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ दो गुने लाभार्थी टीकाकरण करा रहे हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल पुरुष में 18 वर्ष से 44 वर्ष के 97 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। साथ ही जिला महिला अस्पताल में 99, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर में 81, न्यू पीएचसी गोविंद नगर में 90, इसके अलावा रैन बसेरा में 198, रावर इंटर कॉलेज में 194 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। वहीं सूचना कार्यालय में 50, नगर संसाधन केंद्र में 50, जिला सत्र न्यायालय में 40, सीडीओ कार्यालय में 50 लोगों ने को भी टीकाकरण कराया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा पर 77, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा पर 38, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी में 130, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में 90, सीएचसी तालबेहट में 281 लोगों ने डोज लगवाए। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में 130 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। इस तहर कुल 1826 युवाओं ने टीकाकरण कराया। वहीं 45 से अधिक उम्र के 744 लोगों ने डोज लगवाई।
---
मंगलवार को लगाए गए 19 सत्रों में 18 से 44 वर्ष के 1826 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 744 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण