फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बताए अस्पताल से गायब हुआ कोरोना वायरस का मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चीन से ललितपुर लौटे एक युवक को सोमवार को जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में एहतियात के तौर पर भर्ती कराया गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह उक्त व्यक्ति बिना बताए गायब हो गया। इससे जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। हालांकि, चिकित्सकों ने युवक में कोरोनो वायरस की जांच के लिए सैंपल लेकर लखनऊ भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला का निवासी युवक चीन में एक कंपनी में काम करता है। बीते 22 जनवरी को चीन से लौटकर उक्त युवक जबलपुर में अपनी रिश्तेदारी में गया, जहां से लौटने पर उसने जिला अस्पताल प्रशासन से कोरोना वायरस के डर से परीक्षण के लिए संपर्क किया। अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती कर आइसोलेशन वार्ड में रखा और चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका परीक्षण किया गया, उसकी जांच के लिए सैंपल लेकर लखनऊ भेजे गए।
उक्त व्यक्ति को चिकित्सकों की टीम की निगरानी में दो दिनों तक रहना था। इसका कारण यह है कि चीन से लौटे लोगों को 14 दिन तक संदिग्ध कोरोनो वायरस की संभावना बनी रहती है। युवक को चीन से लौटने पर 13वें दिन भर्ती किया गया था, जबकि मंगलवार को 14वां दिन था। ऐसे में उक्त युवक को चिकित्सकों की टीम की निगरानी में मंगलवार को भी परीक्षण के लिए अस्पताल में रोका जाना था। लेकिन, मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे जब चिकित्सक आइसोलेशन वार्ड में राउंड पर पहुंचे तो उक्त युवक वार्ड से गायब था, जिससे चिकित्सालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने अस्पताल प्रशासन के कर्मचारियों को उक्त मरीज की खोजबीन के लिए भेजा, लेकिन वह आसपास कहीं नहीं दिखाई दिया और उसके काफी देर तक नहीं लौटने पर जिला अस्पताल प्रशासन ने मेमो भरकर पुलिस को भेज दिया।
विज्ञापन

----
चीन से लौटे युवक को कोई तकलीफ नहीं थी, वह खुद ही संपर्क कर अस्पताल आया था। उसके परीक्षण में फिलहाल कोरोनो वायरस के कोई भी लक्षण नहीं मिले हैं और उसके 14 दिन पूरे हो गए हैं। इसलिए वह अस्पताल से जाने की बात कर रहा था।
- डा.प्रताप सिंह, सीएमओ।
लखनऊ से आई जांच किट
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की सुरक्षा के लिए पीपीई किट, 50 एम- 95 मास्क, मरीजों के सैंपल रखने के लिए वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया और सीरप की किट लखनऊ से लाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रताप सिंह लखनऊ गए हैं। उनका कहना है कि खास प्रकार का सीरप इसी के लिए है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने की पूरी तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन

--------------
चीन में योग शिक्षक के रूप में काम करते हैं बरखेरा के सोहन
जिले के ग्राम बरखेरा जाखलौन निवासी सोहन यादव चीन में लोगों को योग सिखा रहे हैं। उनके करीब तीस लाख फालोअर हैं। वह अभी वापस स्वदेश नहीं आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें