फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन आने की खुशी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खूब बजे ढोल नगाड़े

विज्ञापन
सीएचसी बार में मैटरनिटी विंग के बाहर खड़ा वैक्सीन वाहन। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक बार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड वैक्सीन पहुंचे ही ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। जब स्वास्थ्य विभाग का वाहन कोविड वैक्सीन लेकर अस्पताल पहुंचा। वाहन के पहुंचते ही वैक्सीन आने की खुशी में जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में ही ढोल नगाड़े बजवाए। यह ढोल नगाड़े अस्पताल परिसर के बाहर से बजते हुए अंदर तक गए। वैक्सीन आने के बाद वाहन रुकने के बाद ढोल नगाड़े बजते रहे। हालांकि ढोल नगाड़े बजने से अस्पताल के मैटरनिटी विंग में भर्ती प्रसूताओं और बच्चों को परेशानी रही। लेकिन इस कोरोना महामारी से निपटने के लिए आई वैक्सीन के उत्साह में लोग उत्साहित रहे।
विज्ञापन

पहली खेप में आए 280 डोज, आज से होगा टीकाकरण
बार। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में वैक्सीन पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। पहली खेप में 280 डोज आए हैं, जिन्हें 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। डोज की पहली खेप आ गई है। जिसे कड़ी सुरक्षा में कोल्ड चैन में रखवाया कर कक्ष को सील किया गया है। कक्ष के बाहर सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। अधीक्षक डा. चतुर्भुज राजपूत ने बताया कि वैक्सीन का टीका प्रथम चरण में चिकित्सक, हेल्थ सुपरवाइजर, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री को 16 जनवरी को लगाया जाएगा। टीकाकरण के लाभार्थियों को आईडी लाना अनिवार्य हैं। टीकाकरण को तीन कक्ष बने हुए हैं। पहले में सत्यापन किया जाएगा, प्रथम कक्ष प्रतीक्षा कक्ष में रुकना होगा। इसके बाद टीकाकरण कक्ष में टीका लगाया जाएगा। इसके बाद निगरानी कक्ष में 30 मिनट तक रुकना होगा। इस दौरान डॉ. शशांक साहू, डॉ. प्रेक्षा जैन, श्याम दुबे, ओम प्रकाश राजपूत, रामकुमार गौतम, हेमलता, नीतू पवैया, रीता सिंह, विजय सिंह चौहान, ज्योति वर्मा, भागीरथ, पहलवान, अभिषेक मौजूद रहे।

सीएचसी बार के मैटरनिटी विंग के बाहर बजाए जा रहे ढोल नगाड़े।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें