फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएचसी पीएचसी पर होगा छह दिन कोविड टीकाकरण

विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड की रोकथाम को लेकर अधिक से अधिक टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी पीएचसी पर छह दिन नियमित टीकाकरण की तैयारी की गई है। वहीं न्यू पीएचसी पर तीन दिन टीकाकरण किया जा रहा है। इस तरह जिले में अब एक सप्ताह में छह हजार लोगों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर शासन ने अधिक से अधिक लोगों केे वैक्सीन का टीका लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण सत्रों की संख्या को दिनों के अंतराल की जगह नियमित छह दिन कर दिया है। अब सभी ब्लाक मुख्यालय पर स्थिति सीएचसी और पीएचसी पर सोमवार से शनिवार तक टीका लगाए जाएंगे। अब तक जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल में नियमित टीकाकरण किया जा रहा था। इससे यहां अधिक भीड़ लग रही थी, साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में अधिक लोगों को टीकाकरण नहीं किया जा पा रहा था। यहां पर सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही टीके लगाए जा रहे थे।
लेकिन अब जनपद के सभी छह ब्लॉक स्तर पर स्थित सीएचसी और पीएचसी पर छह दिन सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जाएगा। यहां पर एक-एक सत्र लगाया जाएगा। जहां पर एक दिन में 100 वृद्धजनों व बीमार व्यक्तियों को टीकाकरण किया जाएगा। वहीं सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर सोमवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा। अब प्रत्येक सप्ताह में लगभग छह हजार से अधिक लोगों केे वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

375 को लगाई गई कोविड वैक्सीन
बुधवार को जिले में सात सत्र में कोविड वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। जिसमें सरकारी स्वास्थ्य इकाईयों में 319 वृद्धजन को वैक्सीनेशन किया गया। 30 वृद्धजनों ने निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवाई। छह बीमार व्यक्तियों को डोज लगाए गए। इसके अलावा 20 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर स्थित सीएचसी व पीएचसी पर नियमित छह दिन तक टीकाकरण किया जाएगा।
- डा. हुुसैन खान, नोडल अधिकारी कोविड टीकाकारण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें