फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए नगर पंचायत के लोगों को उप जिला अधिकारी पाली ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली( ललितपुर)। नगर पंचायत के नवानी बगीचा स्वास्थ्य केंद्र पर नगर पंचायत के चेयरमैन, पार्षद गण व नगर के गणमान्य नागरिकों को बुलाकर उप जिलाधिकारी पाली अविनाश त्रिपाठी और डॉक्टर सतपाल सिंह बिरधा ने वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पार्षदों को बताया कि वे लोग अपने- अपने वार्डों में जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें। नरवानी बगीचा पर वैक्सीनेशन कैंप लगा हुआ है। कस्बे में गली चौराहों पर उप जिलाधिकारी ने जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। वैक्सीन के बारे में बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया, खेमचंद चौरसिया, राम कुमार चौरसिया, मनोज कुमार चौरसिया, आशीष कुमार चौरसिया, जितेंद्र चौरसिया, पुष्पेंद्र चौरसिया आदि पार्षदगण, सदर लेखपाल अमित श्रीवास्तव व थाना प्रभारी पाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें