ललितपुर। जनपद में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या एक बार फिर से एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या सौ पार कर गई है। शनिवार को जिले में हुई जांचों में 118 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि चार महिलाओं समेत पांच की कोरोना बीमारी के चलते मौत हो गई है। हालांकि शनिवार को 244 मरीज ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जिले में कुल 2174 लोगों की कोविड की जांचें की गई हैं। जबकि बीते चौबीस घंटे में जिले में 118 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिनमें आरटीपीसीआर जांच में 74 एवं एंटीजन जांच में 34 मरीज कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें शनिवार को अकेले शहरी में 23, बिरधा क्षेत्र में 33, मड़ावरा क्षेत्र में 19, जखौरा क्षेत्र में 21, महरौनी में दो, बार में छह एवं तालबेहट में चार कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही शनिवार को 244 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं, जिनमें एल-2 अस्पताल से 29, झांसी मेडिकल कॉलेज से 11, होमआइसोलेशन से 198 एवं जिला कारागार से छह मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जनपद में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या घटकर 1438 हो गई है। इसके अलावा जिले में शनिवार को कोरोना के उपचार के दौरान चार महिलाओं समेत पांच की मौत हो गई है। इनमें ललितपुर निवासी संख्या (48), तालबेहट के रविंद्र (64) पुत्र भगवान सिंह की तालबेहट के एल-2 में, ग्राम बंगरिया बिरधा निवासी स्यानी (60) पत्नी दुरजू, मोहल्ला रामनगर निवासी सुशीला (50) पत्नी परमानंद की जिला चिकित्सालय में एवं नाराहट के ग्राम झरौटा निवासी आरती (21) की झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
-----
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 2174 लोगों की कोविड की जांचें की गई, जबकि चौबीस घंटे में जिल में 118 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा 244 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं। जबकि चार महिलाओं एवं एक पुरुष की कोविड के चलते मौत हुई है।
-डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।